हर घर तिरंगा : उत्तराखंड के 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, सीएम धामी अपील कर कही यह बात

ख़बर शेयर करें :-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। कहा कि प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सीएम ने सभी विभागों को इस अभियान को लेकर निर्देशित किया है। वही गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है।

प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा, आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है। उन्होंने लोगों से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डीपी लगाने की भी अपील की।
Uttarakhand CM PS Dhami held a meeting with representatives of various NGOs in connection with ‘Har Ghar Tiranga’ program. He said that ‘tiranga’ will be hoisted in 20 lakh houses in the state. NGOs and organizations of the state are also being taken along in this campaign. pic.twitter.com/ilCUun9DdW

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 1, 2022

Gunjan Mehra