उत्तराखण्डः ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा! मजदूरों को लेकर जा रही ट्रेक्टर ट्राली पलटी, तीन लोग घायल

ख़बर शेयर करें :-

ऋषिकेश। देर रात ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालत में उसे ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक ऋषिकेश गंगोत्री मार्ग पर नरेन्द्र नगर क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली यहां पाथो बैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे की सूचना पर चौकी प्रभारी प्लासडा उप निरीक्षक शिवराम फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर ट्रैक्टर ट्राली जिसमें कुल 10 लोग सवार थे। सभी लोग जाजल के पास हाई वे पर मजदूरी करके वापस ऋषिकेश जा रहे थे। जिसमें से तीन व्यक्ति घायल हुए। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल नरेंद्र नगर पुलिस के वाहन से पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति चांद (23 वर्ष) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। चांद ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर का रहने वाला है। घायलों में नितिन (21 वर्ष), कुलदीप (32 वर्ष) सभी निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश शामिल है।

News Desk