विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते कानूनगों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें :-

विजिलेंस का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी है इसी क्रम में कुमाऊं की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अल्मोड़ा के सल्ट तहसील से भ्रष्टाचारी कानूनगो को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल विजिलेंस ने भ्रष्टाचारी कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

कुमाऊं की विजिलेंस टीम ने जिले के सल्ट तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वतखोरी में रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपित रजिस्टार कानूनगो हबीब अहमद को 10 हजार की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के बाद बुधवार को एक टीम सल्ट भेजी गई थी। विजिलेंस की टीम ने तहसील में अपना पूरा जाल बिछाया और टीम को सफलता हाथ लगी। तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

बता दें कि पूर्व में भी विजिलेंस ने हल्द्वानी तहसील में रजिस्टार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

Gunjan Mehra