Saturday, March 25, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडमहिला ने तांत्रिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने महिला की...

महिला ने तांत्रिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने महिला की तहरीर पर तफ़्तीश शुरू की

हरिद्वार। लखनऊ निवासी की एक महिला ने एक तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला की तहरीर के आधार पुलिस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ़्तीश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद निवासी एक महिला नेे हरिद्वार में ज्वालापुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह पांच महीने पहले ज्वालापुर रामनगर में रहने वाले राज गुरुजी नाम के एक तांत्रिक से उसकी फोन पर बात हुई थी। जिसके बाद आरोपी तांत्रिक उससे लगातार बात करता रहा। महिला ने बताया कि आरोपी तांत्रिक ने 14 मार्च को उसे दिल्ली में मिलने के लिए बुलाया और उसे अपने कमरे में ले गया औऱ कमरे में लेजाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वहां से भाग गया। पीडि़त महिला ज्वालापुर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। महिला के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें