हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां देर रात दो खड़ी कारों में भीषण आग धधक गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान एक फायरकर्मी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान एक कार का पेट्रोल टैंक फट गया। दोनों कारें काठगोदाम में सिकंदर के गोदाम में सर्विसिंग के लिए खड़ी थी। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इधर वर्कशॉप के सदस्य सिकंदर ने आग लगने का कारण आपसी रंजिश बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
10वीं और 12वीं की अंक सुधार का रिजल्ट जारी, इस तरह देखें
- Gunjan Mehra
- August 14, 2024
- 0