बड़ी खबरः मणिपुर में नहीं थम नहीं हिंसा! कांगपोकपी में तीन लोगों की हत्या, खोकेन गांव में गोलीबारी

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही है, यहां कांगपोकपी जिले में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पुलिस और इंडिया रिजर्व बटालियन की वर्दी पहन रखी थी। यह हमला मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह के यह कहने के कुछ देर बाद हुआ कि राज्य ने 48 घंटे से हिंसा नहीं देखी है। पिछले एक महीने से ज्यादा समय से जातीय संघर्षों ने राज्य को हिला कर रख दिया है। कुकी लोगों की बस्ती खोकेन गांव के निवासियों ने आरोप लगाया कि हथियारबंद लोग सुबह करीब 4 बजे आए और गांव में करीब दो घंटे तक रुके रहे और गोलियां चलाईं। हालांकि, पुलिस ने तीन लोगों के मारे जाने और दो के घायल होने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने घटना के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। खोकेन इंफाल पश्चिम के साथ कांगपोकपी जिले की सीमा पर स्थित है। खोकेन के निवासियों ने मारे गए तीनों लोगों की पहचान 65 वर्षीय डोमखोहोई, 52 वर्षीय खाइजामंग गुइते और 40 वर्षीय जंगपाओ तौथांग के रूप में की है। गांव के निवासी और डोमखोई के छोटे भाई थोंगखुप डोंगल ने कहा कि तड़के करीब 40 लोग गांव में दाखिल हुए थे। उन्होंने कहा कि डोमखोई को गांव के उस चर्च में मार दिया गया जहां वह प्रार्थना करने गई थी। दोनों आदमी साधारण किसान थे जबकि मेरी बहन विधवा थी।

News Desk