देहरादूनः चोरों ने उड़ाई लोगों की नींद! नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से चोरी हुए चार दोपहिया वाहन, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून। शहर में चोरों के आतंक से लोगों की नींद उड़ी हुई है। यहां नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर चोरों ने चार दोपहिया वाहन उड़ा लिए। इनमें दो मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा शामिल हैं। पहली शिकायत में कृष्ण चमोली निवासी नागराजपुरम मोथरोवाला रोड ने बताया कि उन्होंने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। उनकी बाइक किसी ने चोरी कर ली। इसी तरह प्रमोद कुमार नेगी निवासी नेहरू कालोनी ने बताया कि वह किसी काम से बद्रीश कालोनी गए हुए थे, जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई। पीएस अरोड़ा निवासी नेहरू कालोनी ने बताया कि बद्रीश कालोनी से उनकी एक्टिवा भी चोरी हो गई। जबकि सुहेल निवासी लक्खीबाग ने बताया कि वह किसी काम से नेहरू कालोनी गए थे, जहां से अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी चोरी कर ली। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

News Desk