Tuesday, June 6, 2023
spot_img
Homeअपराधबड़ी खबरः फ्लाइट में पैसेंजर ने महिला क्रू मेंबर के साथ की...

बड़ी खबरः फ्लाइट में पैसेंजर ने महिला क्रू मेंबर के साथ की छेड़छाड़! शराब के नशे में था यात्री, जबरन गले पर किया किस

नई दिल्ली। चलती फ्लाइट में पैसेंजर द्वारा शराब के नशे में महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ करने का एक और मामला सामने आया है। दुबई से अमृतसर आ रही फ्लाइट का यह मामला है। आरोपी पैसेंजर को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी की पहचान जालंधर के कोटली गांव निवासी राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। उसे सिक्योरिटी मैनेजर की शिकायत के आधार पर राजासांसी पुलिस ने अरेस्ट किया है। बता दें कि यात्री को फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि यात्री ने इतनी ज्यादा शराब पी ली थी कि वह अपना आपा खो बैठा। इससे पहले अलास्का जा रही डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में अटेंडेंट के गले पर किस करने और कैप्टन की फूड ट्रे तोड़ने का मामला सामने आया था। मिनेसोटा से 10 अप्रैल की इस फ्लाइट में 61 साल के फर्स्ट क्लास पैसेंजर डेविड एलन बर्क ने एक पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट को गले पर किस कर लिया था।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें