Sunday, March 26, 2023
spot_img
Homeअपराधअपराधः राजधानी में आफिस से घर आ रही महिला की हत्या! बदमाशों...

अपराधः राजधानी में आफिस से घर आ रही महिला की हत्या! बदमाशों ने तड़तड़ाई गोलियां, अस्पताल में मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराधियों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आए दिन बड़ी-बड़ी वारदातें सामने आ रही है। विगत दिवस सोमवार को दिल्ली के पश्चिम विहार में 32 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब महिला ऑफिस से घर आ रही थी। बदमाशों ने सड़क पर रोक कर उसे गोली मार दी। आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। वह फ्लिपकार्ट के कूरियर डिपार्टमेंट में काम करती थी। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह ऑफिस से घर लौट रही थी। महिला स्कूटी पर सवार थी। इस बीच दो लोगों ने उसे पेट में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर महिला की स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल महिला को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा- आरोपी महिला को जानता था, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से उनके बीच अनबन चल रही थी। हमें संदेह है कि जब उसने उससे बात नहीं की तो उसने महिला पर हमला कर दिया। हम आरोपी के संबंध में महिला के परिवार से पूछताछ कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें