शर्मनाकः पश्चिम बंगाल में बलात्कार के बाद नाबालिग की हत्या! कालीगंज में भड़की हिंसा, पुलिस कर्मियों की बर्बरता आई सामने

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कालीगंज में शनिवार को एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी। वहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में पुलिस कर्मियों को पीड़ित के शरीर को सड़क पर घसीटते हुए दिखाया गया है। अपराध शुक्रवार को उत्तर दिनाजपुर जिले में हुआ और पीड़िता का शव बाद में स्थानीय लोगों को मिला। उत्तर दिनाजपुर में एक नाबालिग लड़की के कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की घटना पर भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री अपने पद को सम्मान नहीं दे रही। मुख्यमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। पश्चिम बंगाल में स्थिति बहुत भयानक है। पुलिस के अनुसार, उत्तर दिनाजपुर जिले के गंगुआ गांव की रहने वाली लड़की गुरुवार की शाम ट्यूशन जाने के बाद लापता हो गई थी। रिश्तेदारों और ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका परिवार पूरी रात उसका पता नहीं लगा सका। आक्रोशित स्थानीय लोगों की पुलिस से झड़प हो गई, जिसके बाद इलाके में भारी बल तैनात कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम भी किया, टायर जलाए और कथित तौर पर पुलिस पर पथराव किया। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, कुछ पुलिस अधिकारियों को पीड़ित के शरीर को घसीटते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नाबालिग लड़की राजबंशी समुदाय की थी।

News Desk