उत्तराखण्डः लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की दबंगई। तीन भाजपा कार्यकर्ता समेत छह को पीटा

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून। डोईवाला से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने दबंगई दिखाते हुए भारतीय किसान यूनियन से जुड़े दो किसानों के साथ ही एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में सभी को गंभीर चोट आई है। इस मामले में रेसकोर्स देहरादून निवासी पीड़ित की ओर से मेडिकल कराने के पश्चात कोतवाली में टोल प्लाजा के दो नामजद कर्मियों समेत 20-25 कर्मियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं इससे पूर्व बुधवार देर रात्रि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भी टोल वसूलते हुए दुर्व्यवहार किया गया। जिससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह अपना रोष जताने के लिए टोल प्लाजा पहुंचे। आरोप है कि टोल प्लाजा कर्मियों ने अपनी गलती मानने की बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही हमला कर दिया। जिसके बाद जमकर विवाद हुआ और मामला कोतवाली पहुंच गया। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार की रात भी भाजपा कार्यकर्ता पंकज शर्मा, सोनू गोयल, अंकुर अग्रवाल, सुशील जायसवाल एक विवाह समारोह से देहरादून से वापस आ रहे थे। आरोप है कि टोल प्लाजा कर्मियों ने फ्री टोल पास दिखाने के बाद भी टोल शुल्क मांगा। जिसे देने से इन्कार करने पर पीट दिया। देहरादून जा रहे किसानों से भी अतिरिक्त शुल्क मांगा गया। जिसका विरोध करने पर टोल प्लाजा कर्मियों ने पीटा। वहीं मामले में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विशाल क्षेत्री का कहना है कि स्थानीय निवासियों के लिए टोल मुफ्त है। जिसके लिए पास बनाए गए है। परंतु टोल प्लाजा कर्मियों की ओर से रात्रि को लोग को जबरन परेशान किया जाता है।

News Desk