Jun 16, 2026

अपुनी सरकार पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे लागू करें

post-img

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूत करने के लिए धामी सरकार ने अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद  की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के पर्यटन ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 514 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सबसे बड़ा ऐलान यह किया गया कि इसी साल नवंबर और दिसंबर माह में उत्तराखंड 'अंतरराष्ट्रीय पर्यटन कॉन्क्लेव' की मेजबानी करेगा, जिससे प्रदेश में विदेशी पर्यटकों और निवेश की बाढ़ आने की उम्मीद है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पारित किए गए 514 करोड़ रुपए के बजट का एक बड़ा हिस्सा राज्य में साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) को नई दिशा देने में खर्च किया जाएगा। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ट्रेकिंग, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए कई अहम नीतियां तय की गई हैं। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। नवंबर-दिसंबर में होने वाले वैश्विक कॉन्क्लेव के जरिए दुनिया भर के टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स को उत्तराखंड के अनछुए पर्यटन स्थलों से रूबरू कराया जाएगा।