देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित अंकिता के माता-पिता बुधवार को राजधानी के गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए। महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया और न्याय की गुहार लगाई। अंकिता के परिजनों ने कुछ दिन पूर्व राजपुर थाने में विनोद आर्य के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में गंभीर आरोप लगाया गया था कि विनोद आर्य ने हाल ही में अंकिता और उसके एक मित्र के बीच हुई निजी व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक किए हैं। परिजनों का कहना है कि यह उनकी बेटी की छवि धूमिल करने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास है। माता-पिता का आरोप है कि थाने में तहरीर दिए जाने के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। पुलिस की इसी उदासीनता से नाराज होकर उन्होंने गांधी पार्क में धरना शुरू करने का फैसला लिया। दूसरी ओर, अंकिता के माता-पिता के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने धरना स्थल पर बैठकर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की और सरकार व पुलिस प्रशासन से इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
Trending
2024 के प्रेम विवाह का खौफनाक मोड़: 10 लाख की कार की चाह में ससुरालियों ने विवाहिता को किया लहूलुहान
उकाई नहर में बह गए दो बच्चों की तलाश में नवसारी पुलिस को किया गया अलर्ट, तलाशी अभियान जारी
राजपुर थाने की शिकायत पर विवाद: आखिर क्यों गांधी पार्क में धरने पर बैठने को मजबूर हुए अंकिता के माता-पिता
चमोली में ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता ने गर्भवती को 3 किमी पैदल पहुंचाया, रास्ते में हुआ प्रसव
उत्तरकाशी आग हादसा: सरकारी प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन भी पूरी तरह जलकर नष्ट
प्रखर जैन वायरल स्टोरी: कठिन परीक्षा पास कर सिविल जज बनने के बाद बनीं जैन साध्वी
संत रविदास जयंती वर्ष पर धामी का समरसता संदेश, बोले-कानून की नजर में सभी नागरिक समान
बनबसा से 2027 का शंखनाद: 54 योजनाओं की सौगात के साथ सीएम धामी ने ठोका 'सबसे बड़ी जीत' का दावा
राजपुर थाने की शिकायत पर विवाद: आखिर क्यों गांधी पार्क में धरने पर बैठने को मजबूर हुए अंकिता के माता-पिता
- by Admin
- Nov 25, 2026