Sunday, March 26, 2023
spot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयइमरजैंसी लैंडिंगः लखनऊ से कोलकाता जा रहे विमान से टकराया पक्षी! सुरक्षा...

इमरजैंसी लैंडिंगः लखनऊ से कोलकाता जा रहे विमान से टकराया पक्षी! सुरक्षा कारणों के चलते लखनऊ एयरपोर्ट वापस उतारा

लखनऊ। लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट की रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग की गयी। खबरों की मानें तो विमान ने उड़ान भरी ही थी कि वो अचानक एक पक्षी से टकरा गया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों के चलते विमान को लखनऊ में वापस उतार दिया गया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से कोलकाता भेजा गया। आज हुए इस मामले से पहले यात्रियों में भय का माहौल बना रहा। हांलाकि बाद में यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बता दें कि ऐसी ही घटना विगत 15 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें