नैनीताल : नैनीझील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव , शिनाख्त में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर उसकी शिनाख्त शुरू कर दी है लेकिन अब तक उसका कुछ पता नही चल पाया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को नगर की व्यस्ततम ठंडी सड़क पर लोग आवाजाही कर रहे थे इस बीच मौके से गुजर रहे स्थानीय लोगो व पर्यटको ने नैनीझील फांसी गधेरा क्षेत्र में एक शव झील में तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी,मौके पर पहुचे तल्लितल एसओ और चीता कॉन्स्टेबल अमित गहलोत द्वारा नाव की मदद से शव को रेस्क्यू कर झील किनारे लाया गया। वही उसके कपड़ो की तलाशी भी ली गई लेकिन व्यक्ति से सम्बंधित कोई दस्तावेज न मिलने के चलते उसकी शिनाख्त नही हो पाई है।

एसओ रोहितश सिंह सागर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात मिले शव को फिलहाल मोर्चरी में रख दिया है व्यक्ति से सम्बंधित जांच की जा रही है।अभी तक उसकी शिनाख्त नही हो पाई है।

Gunjan Mehra