नैनीताल : नैनीताल घूमने आई पर्यटक महिला की मौत

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल। नैनीताल में दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक महिला पर्यटक की अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गई। परिजन होटल कर्मियों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय बीडी पांडे ले गए। लेकिन महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टिया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हॉजखास दिल्ली निवासी 57 वर्षीय शहनाज सफीक परिवार के साथ इन दिनों नैनीताल घूमने आई हुई थीं। उनका परिवार शहर के एक होटल में ठहरा था। शनिवार को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन होटल कर्मियों की मदद से महिला को आनन-फानन में बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण प्रथम दृष्टिया हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि स्पष्ट पता पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही चल सकेगा। एसआई प्रियंका मौर्या ने बताया कि शव का पंचनामा भर पीएम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पर्यटक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

Gunjan Mehra