नैनीताल : दादा ने ऑनलाइन माध्यम से कराया पोते का नामकरण

ख़बर शेयर करें :-

आजकल की दुनिया ऑनलाइन/ डिजिटल हो चुकी है। हर छोटी से लेकर बड़ी चीजे अब लोग ऑनलाइन माध्यम से करना पसंद कर रहें है। वही अब एक दादा ने अपने पोते का नामकरण ऑनलाइन कराया यहां तक की पार्टी भी ऑनलाइन करवाई।
कमलुवागांजा गिरजा विहार निवासी पीएनबी से चीफ मैनेजर पद से रिटायर्ड पीसी जोशी के पुत्र नितिन जोशी व बहू नीलिमा जोशी अमेरिका में इंजीनियर है , पीसी जोशी के पुत्र नितिन जोशी को कुछ दिन पूर्व पुत्र हुआ हुआ जिसके नामकरण के लिए उन्होंने अमेरिका से वीजा लेना था लेकिन किसी कारणवश वीजा नहीं मिल पाया। जिस पर दादा ने पोते का नामकरण ऑनलाइन माध्यम करने का फैसला लिया। और ऑनलाइन माध्यम से विधि विधान से किया, और पोते का नाम लक्ष्य रखा।

Gunjan Mehra