नैनीताल : आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद , नैनीताल जू में रखा जाएगा

ख़बर शेयर करें :-

भीमताल। ब्लॉक भीमताल के खैरोला पांडे, चनौती व खड़की क्षेत्र की दो महिलाओं पर हमला कर आतंक मचा चुका गुलदार आखिरकार मंगलवार की सुबह पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार के पिंजरे में कैद होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है‌। हालांकि अभी क्षेत्र में एक टाइगर की मौजूदगी है। गुलदार द्वारा 23 जुलाई व 8 अगस्त को क्षेत्र की दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की थी। वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में मंगलवार की सुबह गुलदार फंस गया। गुलदार को नैनीताल जूं में रखा जायेगा। वन विभाग ने पिंजरे में फंसे गुलदार होने की ही पुष्टि की है। यहां मौके पर वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। पूर्व बीडीसी सदस्य दुर्गा दत्त पलड़िया, प्रधान आरती भट्ट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भुवन भट्ट, मंजू पलड़िया आदि ने वन विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है।

Gunjan Mehra