नैनीताल : सरस्वती विद्या मंदिर नैनीताल के अर्जुन व काव्या ने किया नाम रोशन , 94.3% अंक किए प्राप्त

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड 2024 का परीक्षाफल आज घोषित हो गया है। जिसमें नरेंद्र अजय साह जगाती सरस्वती विद्या मंदिर नैनीताल के हाईस्कूल में अर्जुन त्यागी ने 94.3% व काव्या जोशी ने 92.8 % अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि विद्यालय के शिक्षकों के साथ परिजनों में खुशी का माहौल है।
बता दें कि अर्जुन त्यागी ने हिंदी में 100, अंग्रजी : 88, गणित : 100, विज्ञान : 94, सामाजिक विज्ञान : 90, संस्कृत : 72 अंक प्राप्त किए हैं। वही काव्या जोशी : हिंदी 97, अंग्रजी: 87, गणित: 89, विज्ञान :94, स्माजिक विज्ञान :89 संस्कृत :95 अंक हासिल किए।
नरेंद्र अजय साह जगाती सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जगदीश तिवारी ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Gunjan Mehra