नैनीताल : जल संस्थान कार्यालय में जल संस्थान संयुक्त मोर्चा द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल। उत्तराखण्ड जल संस्थान, पेयजल निगम महासंघ जल संस्थान पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा बनाए गए संयुक्त मोर्चे के निर्देशानुसार शनिवार को नैनीताल शाखा में अधिशासी अभियन्ता कार्यालय के समक्ष सुबह 10 से 12 बजे तक 2 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।


बता दें कि उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं पेयजल योजनाओं को सरकार और शासन ए०डी०बी० प्राईवेट संस्था को सौपने की तैयारी कर रहा है। जबकि वर्तमान तक पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान सम्पूर्ण उत्तराखण्ड प्रदेश में पेयजल जैसी योजनाओं को बखूबी चला रहा है। सरकार की इस मनसा के खिलाफ सभी कर्मचारियों में रोष प्राप्त है तथा कार्यक्रम के प्रथम चरण में नैनीताल, शाखा के पदाधिकारी द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया।


इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश राम, शाखा अध्यक्ष विजय कुमार साह, शाखा सचिव किशन सिंह बिष्ट सहित विपिन कुमार चौहान-अधिशासी अभियन्ता, डी०एस० बिष्ट-सहायक अभियन्ता, त्रिवेन्द्र जोशी-अपर सहायक अभियन्ता, विनय चौधरी सहायक लेखाधिकारी, ललित राठौर, राजेन्द्र प्रसाद, अभिषेक सिंह, कमल नेगी, अशोक भट्ट, राजेन्द्र सिंह ठगुना, इन्द्रा गोस्वामी, दीपा बिष्ट, गणेश सिंह, प्रकाश चन्द्र, जगदीश मेहरा, टीकम सिंह, प्रदीप कमार, आनन्द सिंह, पिताम्बर पाठक, आनन्द प्रकाश शर्मा, देवकी नन्दन पाण्डे, हरगोविन्द बिष्ट, बिशन सिंह रौतेला, संजय कुमार, मोहन सिंह बोरा, विजय कुमार आदि मौजूद रहें।

Gunjan Mehra