![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-15-at-7.09.20-PM.jpeg)
नैनीताल। थर्टी फर्स्ट व नव वर्ष के लिए सरोवर नगरी को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। वही नव वर्ष के स्वागत के लिए नैनीताल पूरी तरह पर्यटकों से गुलजार है। देश विदेश से सैलानियों के नैनीताल पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी हैं। नैनीताल की माल रोड को रंग बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर जगह कलरफुल लाइटें लगाई गई है।
वही पर्यटकों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी व्यवस्थाएं पूरी की हुई है। वही पार्किंग के लिए कई पॉइंट भी चिन्हित कर लिए गए है और जगह-जगह वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है और जिन होटल में पार्किंग की व्यवस्था है केवल उन्हीं वाहनों को नैनीताल जाने दिया जा रहा है अन्य वाहनों को नैनीताल से पहले ही रोककर पार्क कराया जा रहा है। जहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश दिया जा रहा है।