चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब इसरो लॉन्च करेगा सूर्ययान

ख़बर शेयर करें :-

इसरो की चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब 2 सितंबर 2023 को आदित्य – एल 1 मिशन लॉन्च करेगा। जिसकी लॉन्चिंग श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी।
इसरो के स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश एम देसाई ने बताया की 15 लाख किमी की यात्रा को 127 दिन में पूरा करेगा। जिसको हैलो ऑर्बिट में लगाया जाएगा। जहां पर L1 प्वाइंट होता है। जो की सूरज और धरती के बीच में होता है। लेकिन सूरज से धरती की दूरी की तुलना में सिर्फ 1 प्रतिशत है। आदित्य एल 1 भारत का पहला सोलर मिशन है। देसाई ने बताया की यह स्पेसक्राफ्ट तैयार है और लॉन्च के लिए रेडी है।

Gunjan Mehra