बड़ी खबरः राष्ट्रपति मुर्मू ने वितरित किए डिजिटल इंडिया पुरस्कार! केन्द्रीय संचार मंत्री वैष्णव रहे मौजूद, दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें :-

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 के सातवें संस्करण को प्रस्तुत किया। समारोह में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने याद किया कि कैसे प्रधानमंत्री ने आठ साल पहले डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी। तब से भारत ने जमीनी स्तर पर लोगों को सेवाएं देने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की है। डिजिटल इंडिया कैसे भारत के आम लोगों के जीवन को बदल रहा है, ये पूरी दुनिया के लिए एक केस स्टडी बन गया है। श्री वैष्णव ने भारत को बदलने के लक्ष्य की दिशा में सरकार के 10-आयामी व्यापक विजन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए और समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए अपना भाषण समाप्त किया।
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव अल्केश कुमार शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि डिजिटलीकरण लक्षित समूहों को सहज लाभ प्रदान करने के लिए एकदम सही टूल्स प्रदान करता है और भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज व एक ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने के हमारे संकल्प को मजबूत करता है। हमारा साझा लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और विकास संबंधी गतिविधियों में पूरी तरह से भाग लेने में सक्षम बनाना है। शर्मा ने ये भी उल्लेख किया कि “भारत जब इस वर्ष जी20 की अध्यक्षता संभाल रहा है, ऐसे में हमारे पास ये अवसर है कि हम प्रौद्योगिकी के प्रति मानव केंद्रित दृष्टिकोण में अपने गहरे विश्वास से दुनिया को प्रेरित करें और डिजिटल, सार्वजनिक चीजों, वित्तीय समावेशन और प्रौद्योगिकी द्वारा सक्षम विकास जैसे क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा नॉलेज शेयरिंग की सुविधा प्रदान करें। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 की संग्रह पुस्तिका का विमोचन किया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पहली प्रति भेंट की।

News Desk