अब चांद से चंद कदम दूर चंद्रयान-3, लैंडर विक्रम हुआ अलग! अब इस दिन रचेगा इतिहास

ख़बर शेयर करें :-

चंद्रयान-3 की मौजूदा स्थिति को देखकर यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि हमने पुरानी गलतियों से सीखा है और इसी सीख का सहारा लेकर हम आगामी दिनों में जो इतिहास रचने जा रहा है, वो महज भारतीय वैज्ञानिकों को ही नहीं, बल्कि समस्त विश्व के वैज्ञानिक बंधुओं को प्रेरित करने जा रहा है। जी हां… बिल्कुल…आप जो भी पढ़ रहे हैं, बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। दरअसल, खबर है कि चंद्रयान-3 लैंडर और विक्रम अलग हो चुका है, जो कि इस मून मिशन के लिए काफी निर्णायक माना जा रहा है।