क्या आप जानते हैं पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा , समेत अन्य सवाल जवाब जानिए लिंक पर

ख़बर शेयर करें :-

आगामी 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान लाल क़िले पर तिरंगा फहराया जाएगा। इससे संबंधित हम आपके लिए कुछ सवाल के जवाब लाए जिसकी जानकारी होना बेहद जरूरी है।

प्रश्न . पहली बार कब फहराया गया था ?
उत्तर. 7 अगस्त 1906 को

प्रश्न तिरंगा पहली बार कहां फहराया था ?
उत्तर. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पारसी बगान स्क्वायर में

प्रश्न तिरंगा में मौजूद केसरिया रंग किसका प्रतीक है?
उत्तर बलिदान का प्रतीक है।

प्रश्न तिरंगा में मौजूद सफेद रंग किसका प्रतीक है?
जवाब: शांति का प्रतीक है.

प्रश्न: तिरंगा में मौजूद हरा रंग किसका प्रतीक है?
उत्तर: हरियाली का प्रतीक है.

प्रश्न: तिरंगा की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात क्या है?
उत्तर: लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है.

प्रश्न: तिरंगा पर बने अशोक चक्र में कुल कितनी तीलियां होती हैं?
उत्तर: 24 तीलियां होती हैं

प्रश्न: तिरंगे में पहली पट्टी का रंग कौन-सा है?
जवाब: रंग केसरिया होता है.

प्रश्न: 15 अगस्त को लाल किला पर तिरंगा कौन फहराता है?
उत्तर: देश के प्रधानमंत्री

Gunjan Mehra