यदि आप भी करते हैं इन फास्ट फूड्स का सेवन तो हो जाइए सावधान , आ सकतें हैं इन जानलेवा बीमारियों की चपेट में

ख़बर शेयर करें :-

इन दिनों लोग फास्ट फूड को खूब पसंद कर रहें है। घर के खाने के बजाय कभी घर पर ही फास्ट फूड ऑर्डर कर लेते है या फिर बाजार में जाकर फास्ट फूड का सेवन करते है। बच्चो से लेकर बड़ों तक के लिए यह फास्ट फूड उनकी पहली पसंद बन गया है। फास्ट फूड की जो भी अधिकतर चीजें होती हैं वह सब मैदे की बनी होती हैं जोकि सीधा असर हमारी सेहत पर करती हैं। फास्ट फूड में लोगों के लिए पहली पसंद मोमोज है। मोमोज खाने के लिए रेस्टोरेंट में लोगों की भारी भीड़ लगी रहती है। लोगो को यह तक पता है की इससे हमें नुकसान है लेकिन फिर भी लोग इसका सेवन जानबूझकर कर रहें हैं। मीडिया रिपोट्स के अनुसार
रांची रिम्स के न्यूरो व स्पाइन सर्जन डॉ. विकास कुमार ने बताया कि मोमोज आपकी जिंदगी को अंदर से खोखला बना रहा हैं।
उन्होंने बताया की यह आंतों के लिए घातक है, बता दें कि मोमो में मैदे से बनाए जाते है वह गेहूं का ही एक उत्पाद होता है लेकिन इसमें प्रोटीन व फाइबर निकाल लिया जाता है। और बाद में यह सिर्फ मृत starch ही रह जाता है। यह मैदा हड्डियों को सोख लेता है और डाइजेस्ट ना होने पर आतों में भी चिपक जाता है। जो आतों को ब्लॉक कर देता है।
वजन बढ़ाने में भी मैदा ही शामिल है। कुछ मोमोज बनाने वाले लोग इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए केमिकल का यूज करते है। जिसमें रसायनिक केमिकल मोमो की खुश्बू बढ़ाने का भी काम करता है। जिससे मोटापा बढ़ना, ब्रेन और नरवर की समस्या भी हो सकती है। चेस्ट पेन हार्ट रेट और बीपी बढ़ने जैसे अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
इन्फेक्शन का खतरा : बता दें को मोमो बच्चों में नया खून बनने की प्रक्रिया को कम कर सकते है। साथ ही कई जगह नॉन वेज मोमो भी बनाए जाते है। जिसमें अधिकतर जनावरो का डेड मीट को मिलाया जाता है। या फिर ज्यादा समय तक रखें रहने से भी नुकसानदायक होता है जिससे आपको इन्फेक्शन हो सकता है।

Gunjan Mehra