काम की खबरः कपड़ों में च्युइंग गम चिपक जाए तो इन आसान उपायों से करें रिमूव

ख़बर शेयर करें :-

यूं तो अधिकांश लोगों को च्युइंग गम चबाने की आदत होती है और च्युइंग गम चबाना लोगों को अच्छा भी लगता है, लेकिन कभी-कभी च्युइंग गम लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता है। कई बार च्युइंग गम गलती से कपड़ों पर चिपक जाती हैं। ऐसे में हम चाहकर भी उसे अच्छी तरह से रिमूव नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण कपड़े खराब हो जाते हैं और फिर उन्हें पहनने में दिक्कतें आती हैं। इस स्थिति में अधिकतर लोग अपने कपड़ों को ही रिटायर कर देते हैं। हालांकि अगर लोग चाहें तो कुछ आसान उपायों को अपनाकर कपड़ों पर चिपके हुए च्युइंग गम को आसानी से रिमूव कर सकते हैं।

आयरन की लें मदद: कपड़ों की जाने वाली आयरन च्युइंग गम को रिमूव करने में भी मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए आप एक साफ कार्डबोर्ड लें और इसे अपने आयरन बोर्ड पर रखें। अपने च्युइंग गम के दाग वाले कपड़े को कार्डबोर्ड पर रखें। ध्यान रखें कि गम नीचे की ओर हो। अपने आयरन को मध्यम आंच पर सेट करें और कपड़े के उस एरिया को आयरन करें। च्युइंग गम के नरम होने तक प्रतीक्षा करें, और धीरे से अपने परिधान को कार्डबोर्ड से उठा लें। अपने कपड़ों को हमेशा की तरह धो लें।

टूथपेस्ट आएगा काम: च्युइंग गम को हटाने के लिए टूथपेस्ट की मदद भी ली जा सकती है। इसके लिए च्युइंग गम वाले हिस्से पर थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट लगाएं। फिर इसे फैलाएं और तब तक रगड़ें जब तक कि च्युइंग गम टूट न जाए। टूथब्रश के साथ बचे हुए टुकड़ों को हटा दें। आप इसे ठंडे पानी से रिंस करें। अंत में, कपड़ों को वॉश करें।

बर्फ से हटाएं च्युइंग गम: दो बायोडिग्रेडेबल बैग में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और उन्हें अपने कपड़े के च्युइंग गम के दाग वाले हिस्से के नीचे और ऊपर रखें। एक बार जब गम सख्त हो जाए, तो उसे खुरचने के लिए एक चम्मच का उपयोग करें। अंत में आप गम के अवशेषों को टूथब्रश से हटा दें। इसके बाद आप अपने कपड़े को वॉश कर लें।

News Desk