हनीमून मनाने जा रही नवविहिता आधे रास्ते से हुई गायब ,पति ने गुमशुदगी कराई दर्ज , चार दिन बाद पुलिस ने इस हाल में किया अरेस्ट

ख़बर शेयर करें :-

हनीमून मनाने जा रही नवविहिता आधे रास्ते से हुई गायब ,पति ने गुमशुदगी कराई दर्ज , चार दिन बाद पुलिस ने इस हाल में किया अरेस्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता आधे रास्ते से गायब हो गई। जिसका चार दिन बाद पता चला है। यह महिला गुरुग्राम में शॉपिंग करते हुए मिली।
हरियाणा पुलिस ने गायब होने के चार दीन के अंदर ही महिला को ढूंढ लिया। महिला के पति ने बताया कि पुलिस ने महिला को ढूढ लिया है। पत्नी का पता चल गया है। काजल अभी फिलहाल पुलिस कस्टडी में है। उसके आने के बाद ही घटना का पता चलेगा।
पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए मुज्जरपुर से दार्जलिंग जा रहा था। इस दौरान किशनगंज से उसकी पत्नी अचानक ट्रेन से गायब हो गई। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। नवविवाहित जोड़ा आनन्द बिहार सुपरफास्ट ट्रेन से जा रहा था। इससे पहले की पति पत्नी दार्जलिंग पहुँचतें की पत्नी ने ट्रेन रुकते से बाथरूम जाने का बहाना बनाया और रास्ते से गायब हो गई। पति देर तक पत्नी के आने का इंतजार करता रहा। बहुत देर बाद भी जब पत्नी नही आई तो उसने महिला को ढूढना शुरू किया।
पति प्रिंस कुमार ने बताया कि उसने रेलवे प्रशासन की हेल्प ली जिसके बाद पत्नी के मिलने की सूचना फोन पर प्रशासन को दी।
पुलिस ने बताया कि महिला को शॉपिग करते हुए गिरफ्तार किया है जिसके अब कोर्ट में बयान दर्ज होंगे और उसके भागने के असल कारणों का पता चला पाएगा।

Gunjan Mehra