हार्ट अटैक से अब सेना भर्ती की तैयारी कर रहें 18 वर्षीय युवक की मौत

ख़बर शेयर करें :-

इन दिनों लगातार हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आ रहें है। वही अब 18 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। पिथौरागढ़ में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक को देव सिंह मैदान में व्यायाम करने के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कासनी गांव निवासी पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान पहुंचता था। इसके बाद वह यहां व्यायाम करता था। शुक्रवार सुबह वह हर रोज की तरह दौड़ लगाकर मैदान पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।

कुछ दूरी पर व्यायाम कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, शंकर खड़ायत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का काफ प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर आलम का कहना है कि संभवतया पारस की मृत्यु हृदयाघात से हुई। इस घटना से वहां शोक छा गया। जिला अस्पताल से मृत घोषित होने के बाद परिजन उसे घर ले गए। सांसें चलने के संदेह में परिजन पारस को लेकर सेना के अस्पताल पहुंच गए पर वहां भी चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से युवक के परिजनों के साथ ही ग्रामीण सदमे में हैं।

Gunjan Mehra