पटाखों के धमकों से मचा हड़कंप, गोदाम में लगी भीषण आग

ख़बर शेयर करें :-

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का ट्रांसपोर्ट नगर के देर रात पटाखों के धमाकों से गूंजने लगा। धमाकों की आवाज सुन लोगों की नींद खुल गई। जिस पर उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लगी हुई थी। इस दौरान क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
वही सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

जानकारी के अनुसार दमकल की टीम ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की सक्रियता से पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने से गोदाम में रखे रॉकेट भी धड़ाधड़ निकल रहे थे। पुलिस द्वारा मौके पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि इस पटाखों के गोदाम की जानकारी पुलिस को नहीं थी। पुलिस द्वारा घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
बताया जा रहा है कि गोदाम में पटाखों में आग लगने से गोदाम की रेलिंग और शटर भी उखड़ गये। मिली जानकारी के अनुसार यह पटाखों का गोदाम अवैध था। इस गोदाम की जानकारी पुलिस को भी नही था।

पुलिस के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर में सभी गोदाम हैं। इसलिए किस गोदाम में किस तरह की पेटियां जा रही हैं, उसकी जानकारी नहीं होती है।
अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया है कि प्रथम दृष्टि में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी लगती है। फिर भी पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। गोदाम में आग लगने से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है जानकारी मिली है कि राजस्थान के एक कारोबारी ने यह गोदाम किराए पर दे रखा था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस द्वारा घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Gunjan Mehra