नैनीताल : कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में भी एबीवीपी ने लहराया परचम

ख़बर शेयर करें :-






हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही, इस बीच एबीवीपी के प्रत्याशी सूरज रमोला ने 17 वोटो से निर्दलीय संजय जोशी को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, बता दें कि एबीवीपी को 5 साल के बाद कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा मिला है। चुनाव जीतने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कॉलेज प्रशासन ने शपथ ग्रहण करवाई। छात्रसंघ चुनाव में 37 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने मतदान किया, उपाध्यक्ष पद पर अमन सिंह बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कविता बोहरा, सचिव पद पर कमल सिंह बोहरा, संयुक्त सचिव पद पर विवेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ बिष्ट और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर गौरव कांडपाल ने जीत दर्ज की है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का तांता लगा रहा।

Gunjan Mehra