दुल्हन की बहन ने जीजा से किया ऐसा मज़ाक की दुल्हन ने शादी से किया इंकार, परिजनों ने दुल्हें को बताया हाफ माइंड

ख़बर शेयर करें :-

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शादी से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर बरात के दौरान दूल्हे की साली ने अपने जीजा से ऐसा मजाक कर दिया कि दुल्हन ने दूल्हे के छोटे भाई से शादी कर ली।
दरअसल हुआ ये की यूपी के गाजीपुर में बरात आई हुई थी कि तभी रस्म के दौरान दूल्हे की साली ने यानी दुल्हन की बहन ने अपने जीजा से प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया जिसकी जानकारी दुल्हें को नही थी। इस बात पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार यूपी सैदपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में 11 जून को शादी थी। इस दौरान शादी की सभी रस्में रीति रिवाज के साथ चल रही थी कि तभी खिचड़ी की रस्म के दौरान साली ने अपने जीजा से प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया। दुल्हें को पीएम का नाम पता नही था और वह नाम नही बता पाया तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़के में दिमाग की कमी बताकर शादी से इंकार कर दिया। लड़के के पिता ने लड़की वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुल्हें को हाफ माइंड बताकर और डरा धमका कर लड़की की शादी लड़के के छोटे भाई से यानी दुल्हन के होने वाले देवर से शादी करा दी जबकि छोटे लड़के की उम्र भी कम थी। जिसके बाद शादी की सभी रस्में कर दुल्हन को विदा कर घर ले गए।
वही शनिवार को लड़की पक्ष के लोग उसके ससुराल पहुँच गए और दुल्हन को जबरन घर ले जाने लगे। जिसको लेकर लड़का लडक़ी पक्ष के बीच खून बहस बाजी हो गई। वही लड़की वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस ने लड़के को थाने में बुला लिया। जिसके बाद में दोनों ने बातचीत कर मामले को निपटा दिया और तहरीर नही दी।

Gunjan Mehra