उत्तराखंड : भ्रूण हत्या की सूचना देने को वाले को दिया जाएगा इनाम :- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

ख़बर शेयर करें :-

बाल विकास महिला सशक्तीकरण खेल एवं खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बालिकाओ के पैदा होने से स्कूल पढ़ने तक सरकार उन्हें कई सुविधाएं दे रही है। बेटी को बोझ समझ कन्या भ्रूण हत्या करना प्रकृति और कानून के विरुद्ध है। इसलिए कन्या भ्रूण हत्या करने वाले डॉक्टर, नर्सिंग होम की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखकर उन्हें दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

रेखा आर्य ने कहा कि सीएम ने शिवराजपुर पट्टी, करनपुर में मिनी स्टेडियम और सूत मिल की भूमि पर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इसे पूरा कराया जाना चाहिए। इसलिए मंत्री रेखा ने प्रस्तावित स्टेडियम की भूमि का निरीक्षण कर भाजपा कार्यकर्ता अशोक प्रजापति के आवास पर भी कार्यकर्ताओं से भेंट की।

उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत नौ से 11 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पत्रकार वार्ता में खेल मंत्री रेखा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बाल खिलाड़ियों को डेढ़ हजार रुपये महीने दिए जाएंगे। काशीपुर स्टेडियम में संसाधन बढ़ाए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित मानदेय और केंद्र का किराया दिया जाएगा।

Gunjan Mehra