Sunday, March 26, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडयहां पहाड़ी से गिरे मलवे की चपेट में आया एक वाहन ,...

यहां पहाड़ी से गिरे मलवे की चपेट में आया एक वाहन , एक कि मौत दस लोग गम्भीर रूप से घायल

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है इसी बीच यहां रुद्रप्रयाग जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 पर गौरीकुंड मुनकटिया के समीप अचानक पहाड़ी के ऊपर से गिरे मलबे की चपेट में आकर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
इस हादसे में वाहन सवार 10 लोग घायल हो गए। एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची

जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव मुनकटिया के पास अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, वाहन सवार 10 लोग घायल हो गए।
एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। व उससे उपरांत उक्त महिला नाम पुष्पा उम्र 62 वर्ष निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र के शव को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायलों का विवरण:-
ज्योति पत्नी बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
कल्पना पत्नी जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र।
राम सालुंके पुत्र दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र।
क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
गौतम पुत्र सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार।
अंकित शर्मा पुत्र उमाशंकर निवासी बिहार।
शिव पुत्र ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार।
रमेश पुत्र गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु।
टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल।
पलमन पुत्र बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष न

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें