हैवानियत : यहां दादा ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, फिर ताऊ ने भी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें :-

सोमेश्वर के एक गांव से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई थी। जहां पर एक बार फिर से रिश्ते तारतार हुए थे। यहां गांव में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म करने वाले रिश्ते के दादा और ताऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल से मिले होमवर्क में मदद मांगने गई किशोरी से दोनों ने दुष्कर्म किया था। यह घटना दो जून की है।

जानकारी के मुताबिक नौवीं में पढ़ने वाली किशोरी को स्कूल से मिले होमवर्क में चार्ट बनाना था। इसके लिए वह पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के 65 वर्षीय दादा के घर गई थी। आरोप है कि दादा ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते के ताऊ ने वीडियो बना लिया।

जिसके बाद ताऊ ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद दोनों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू की गई। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Gunjan Mehra