धनतेरस के दिन खरीददारी करना कब तक है शुभ , अपनी राशि के अनुसार करें खरीददारी , जाने किस राशि के लिए क्या रहेगा शुभ

ख़बर शेयर करें :-








कल 10 नवंबर को धनतेरस है। जिसके लिए बाजारों में रौनक है। इस बार शॉपिंग करने के लिए पूरा दिन शुभ है। कन्या राशि में चंद्रमा रहने और हस्त नक्षत्र का सानिध्य होने से यह दिन धनतेरस के लिए सर्वोत्तम है।

धनतेरस के दिन यानी कल 10 अक्तूबर को सुबह 8 :58 बजे से 11 :45 मिनट और दोपहर 2 :47 से शाम 8 :08 बजे शुभ तक समय रहेगा।

ज्योतिषों के मुताबिक धनतेरस , यम दीपदान प्रदोष व्रत 10 नवंबर को है। नरक चतुर्दशी 11 और महालक्ष्मी पूजन रविवार 12 नवंबर हो होगी। वही 14 को गोवर्धन पूजा अन्नकूट और 15 को यम द्वितीया यानी भैया दूज मनाया जाएगा।

वही धनतेरस के दिन राशियों के अनुसार खरीदारी शुभ रहेगी। मेष राशि के लिए-तांबा, बर्तन, जेवर, वृषभ राशि के लिए सफेद वस्त्र, वाहन और चावल, मिथुन राशि के लिए आभूषण, मकान और हरा रंग, कर्क राशि के लिए चौपहिया वाहन, भूमि और भवन, सिंह राशि के लिए केसर, मिठाई, सोना और रत्न, कन्या राशि के लिए बर्तन, देवी की मूर्ति और वस्त्र खरीदना शुभ रहेगा। तुला राशि में लकड़ी से बनी मूर्ति, आभूषण और देव बर्तन, वृश्चिक राशि में मोदक, मिष्ठान, लड्डू, तांबे और धातु निर्मित वस्तुएं, धनु राशि में वाद्ययंत्र, धार्मिक आध्यात्मिक, पुस्तक और मंदिर, मकर राशि में वाहन और नूतन वस्त्र, कुंभ में तांबे का कलश, दीपक और भगवान का आसन, मीन राशि में फल, मशीन, तांबे के बर्तन, जेवर और वाहन खरीदना शुभ है।कारोबार करने वालों की चांदी, 59 साल बाद संयोग बना है।

Gunjan Mehra