राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राज्य की मेधावी बालिकाओं को किया जाएगा सम्मानित

ख़बर शेयर करें :-

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इस बार प्रदेश की 320 मेधावी बालिकाओं को सम्मान दिया जाएगा। वर्ष 2022 और 2023 की 10 वीं और 12 वीं की मेधावी बालिकाओं को सम्मान के रूप में डिजिटल एजुकेशन डिवाइस स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि महिलाओ के प्रति नजरिया बदलने की आवश्यकता है। आज के समय में हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधो से से कंधा मिलाकर चल रही है। बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा की सरकार महिलाओं में विरुद्ध भेदभाव की इस स्थिति को बदलने और सामाजिक स्तर में सुधार के उद्देश्य से कई अहम उठाए है, जिसमें बेटी बचाओ, बेटो पढ़ाओ अभियान , सुकन्या समृद्धि योजना, बालिकाओं के लिए मुफ्त या अनुदानित शिक्षा और कॉलेजों विश्विद्यालय में सीटो का आरक्षण भी शामिल है।

Gunjan Mehra