नैनीताल : ट्री मैन चंदन नयाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा

ख़बर शेयर करें :-

नैनीताल। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के नाई गांव निवासी चंदन सिंह नयाल को उत्तराखंड महापरिषद लखनऊ ने पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिया गया है।

आपको बता दें कि चंदन सिंह नयाल को ट्री मैन के नाम से भी जाना जाता है। वह क्षेत्र उद्यान, में 58 हजार पौधे लगाकर जंगल स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने दो सौ हेक्टेयर भूमि में 6000 से अधिक
चाल-खाल निर्माण कर जल संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके लिए जन शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने उन्हें वाटर हीरो व उत्तराखंड सरकार हिमालय मित्र सम्मान दे चुकी है।

धारी की ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, ओखलकांडा की कमल कमलेश कैड़ा, प्रधान डिगर मेवाड़ी, निर्मल मटियाली, दीपक बर्गली, मदन परगाई समेत तमाम लोगों ने खुशी जताते हुए प्रेम चंदन नयाल को समेत बधाई दी है। कार्यक्रम में उत्तराखंड महा परिषद के अध्यक्ष हरीश पंत व महासचिव भरत सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

Gunjan Mehra