नैनीताल : महिला ने पहले घर में मरी हुई बच्ची को दिया जन्म , फिर बिगड़ी हालत , अस्पताल में मौत

ख़बर शेयर करें :-

महिला ने घर में मरी बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा आनन फानन में महिला को एसटीच ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने पोस्टमार्टम ना करने को लेकर जमकर हंगामा काट दिया।

लेकिन मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम करवा दिया।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश निवासी वर्षीय मो. इमराज पत्नी साजिया परवीन को लेकर काठगोदाम अपने रिश्तेदारों के यहां लेकर आया था। बताया गया कि साजिया 9 महीने की गर्भवती थी। अचानक से बुधवार की रात में साजिया की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने साजिया अस्पताल ले जाना जरूरी ना समझते हुए उसका घर पर प्रसव करा दिया , साजिया ने सुबह एक मरी हुई बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई, गंभीर हालत को देख परिजन उसको अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस बीच जैसे ही परिजनों को पता चला की महिला का पोस्टमार्टम करवाना है तो वह भड़क उठे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची।


परिजनों ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह से पोस्टमार्टम ना करने की अपील की जिसे उन्होंने खारिज कर दिया। जिसके बाद महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Gunjan Mehra