उत्तराखंड के तराई में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जताई आशंका

ख़बर शेयर करें :-

प्रदेश के मैदानी हिस्सों में रविवार से सुबह और शाम को कोहरा छाने से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार बन रहे हैं। हालांकि, मौसम फिलहाल शुष्क ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

वहीं ऊधमसिहं नगर जिले के रुद्रपुर तराई में धीरे धीरे ठंड और बढ़ेगी। शनिवार को हल्की हवा के साथ ठंडी हवाओं ने हल्की गलन बढ़ाई है। शाम के वक्त लोगों ने गर्म कपड़ों की संख्या बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों ने मौसम साफ रहने और ठंडक में वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि मौसम साफ रहेगा। बताया कि अधिकतम तापमान 25.05 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 9.09 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 93 व न्यूनतम 37 प्रतिशत रही।

News Desk