भारत पर्व पर पहली बार विकसित उत्तराखंड की दिखेगी झांकी , राज्य की विकसित यात्रा को किया जाएगा प्रदर्शित

ख़बर शेयर करें :-

23 जनवरी से 31 तक दिल्ली के लाल किले में मनाए जाने वाले भारत पर्व पर पहली बार विकसित उत्तराखंड की झांकी दिखेगी , जिसमें राज्य की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक व नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि विकसित उत्तराखंड झांकी के अग्र भाग में कुमाऊनी महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया है।
इसके साथ ही राज्य के मोटे अनाज मडुवा, झंगोरा, रामदाना व कौनी की खेती , राज्य पक्षी मोनाल को दर्शाया गया है। झांकी के मध्य भाग में होम स्टे को प्रदर्शित किया गया। इस योजना से हजारों को रोजगार मिल रहा है। बताया कि वर्ष 2023 में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया था।
इसके साथ ही लखपति दीदी योजना से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वयं सहायता समूह में कार्य करते हुए स्थानीय महिलाएं व सुंदर पहाड़ों में सौर ऊर्जा व मोबाइल टावर को भी उकेरा गया है। वही लास्ट में ऑल वेदर रोड,ऋषिकेश कर्नप्रयाग रेल परियोजना, रोपवे और भारत के प्रथम गांव माणा के लिए रोड कनेक्टिविटी को भी दर्शाया गया है।

Gunjan Mehra