उत्तराखंड : विश्वप्रसिद्ध लक्ष्मण झूला पुल टूटने से मचा हड़कंप, आवाजाही पर प्रतिबंध

ख़बर शेयर करें :-

ऋषिकेश में स्थित विश्वप्रसिद्ध लक्ष्मण झूले का अचानक एक तार टूट गया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके चलते पुल पर आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह पुल पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहता है। जो कि टिहरी और पौड़ी को जोड़ता है।

वही सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह टीम के साथ मौके पर पहुचे और उन्होंने खतरे को देखते हुए आवाजाही पर प्रतिबन्ध लगा दिया।

आपको बताते चलें कि पुल के कमजोर होने के चलते पुल पर सिर्फ पैदल चलने वालों को अनुमति थी। जिसके लिए शासन द्वारा 13 जुलाई 2019 को ही झूला पुल को बंद कर दिया गया था। लेकिन स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए सिर्फ़ पैदल चलने की अनुमति थी। वही अब इस पुल के टूटने से लक्ष्मण झूला और तपोवन के बीच पैदल मार्ग का संपर्क कट गया है।

Gunjan Mehra