![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaldarshan.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-15-at-7.09.20-PM.jpeg)
उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए अल्मोड़ा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा का आज अचानक दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया है।
बता दें तिलक राम वर्मा 10 फरवरी 1998 को पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी। वही 26 मई.2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत सीओ सीआईडी हल्द्वानी एवं इसके उपरांत 15 अगस्त 2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे।पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन व अधीनस्थों का हमेशा मार्गदर्शन किया गया। उनके निधन से पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।