Tuesday, May 30, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्डः यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा! यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों...

उत्तराखण्डः यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा! यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस फिसलकर खाई की तरफ लटकी, बाल-बाल बचे श्रृद्धालु

देहरादून। यमुनोत्री हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है। बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई। बस में 28 यात्री सवार थे। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है। बस को जेसीबी की मदद से निकाला गया है। हाईवे पर यातायात सुचारू है।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें