Sunday, March 26, 2023
spot_img
Homenainitalनैनीताल : नैनीताल पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मां नयना देवी...

नैनीताल : नैनीताल पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मां नयना देवी मंदिर के किए दर्शन

नैनीताल। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने निजी दौरे में नैनीताल पहुँचे हुए है। वही मंगलवार को उन्होंने नगर मल्लीताल स्थित मां नैना देवी मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना करी, उससे पूर्व राज्य अतिथि गृह नैनीताल से पैदल होकर खड़ी बाजार व राम सेवक सभा का निरीक्षण भी किया। जिसके बाद एसटीपी योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की। इन दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री मोहित लाल साह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, विवेक वर्मा, ओएसडी अभय सिंह रावत, मुख्य स्थाई अधिवक्ता चन्द्र शेखर रावत, अतुल साह, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शमशेर सिंह सत्याल, एसडीएम राहुल शाह, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ताजा खबरें