देहरादून। मशहूर सिंगर सोनू निगम आज उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं। उन्होंने आज सुबह भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सोनू निगम की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे। इस दौरान कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। वहीं हेलीपैड पर मंदिर समिति और तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पारिवारिक जन भी केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे। हेलीपैड से पैदल वह केदारनाथ मंदिर आए और बाहर से प्रणाम किया। उन्होंने यात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया और भगवान शिव की अराधना की। साथ ही जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने सोनू निगम को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और उनका स्वागत किया।
Related Posts
काठगोदाम स्थित कलसिया पुल में हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू
- Gunjan Mehra
- April 12, 2022
- 0