उत्तराखण्डः पहाड़ से लेकर मैदान तक गिरा तापमान! बर्फबारी ने बढ़ाई ठण्ड, अलाव का सहारा ले रहे लोग

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार तापमान गिर रहा है, जिसके चलते ठण्ड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते पहाड़ और मैदान में कंपकंपी बढ़ गयी है। मौसम के बदले मिजाज के कारण क्षेत्र में ठंड में इजाफा हो गया है। इस कारण ग्रामीणों को अलाव, अंगीठी व रूम हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। गुरुवार को भी लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। छावनी बाजार चकराता सहित जौनसार-बावर के ऊंचाई वाले इलाकों में सड़क पर जमा पाला हादसों की आशंका को बढ़ा रहा है। चकराता के छावनी बाजार क्षेत्र में सुबह दुकानें देर से खुल रही हैं और शाम को बाजार जल्दी बंद हो रहा है। इसके बाद बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। गुरुवार को भी ठंड के चलते लोग ऊनी कपड़ों के साथ टोपी, दस्ताने व मफलर पहने दिखाई दिए।

News Desk