देहरादून। बहादराबाद थाना पुलिस की कस्टडी में चोरी के आरोपी की मौत के मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि आरोपी की दिल्ली में मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक आरोपी बिजनोर का रहने वाला था और पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नौकर बताया जा रहा है। बताया जाता है कि विधायक के यहां से छह माह पहले उसने काम छोड़ दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में पकड़ा था। पुलिस उसे चोरी का माल बरामद करवाने के लिए दिल्ली लेकर गई थी। बताया जा रहा है दिल्ली अशोक नगर में वह पुलिस से हाथ छुड़वाकर भागने के लिए एक मकान की छत से कूद गया। उसे घायल हालत में दिल्ली के एक अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसकी उसकी मौत गई गई। आरोपी का नाम अंकित बताया जा रहा है।
Related Posts
निर्माणाधीन भवन में सड़ा- गला शव मिलने से फैली सनसनी
- News Desk
- December 14, 2022
- 0