उत्तराखण्डः स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले अब्बास तैयब की पुण्यतिथि आज! मसूरी में हुआ कार्यक्रम, मुस्लिम समाज ने दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें :-

देहरादून। स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले अब्बास तैयब की पुण्यतिथि पर मसूरी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनकी कब्र पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। वहीं अब्बास तैयब के पुण्यतिथि को शासन-प्रशासन द्वारा भूले जाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। महात्मा गांधी द्वारा अब्बास तैयब को ग्रांड ओल्ड मैन ऑफ गुजरात कि संज्ञा दी गई थी। मसूरी लक्ष्मीपुर कब्रिस्तान में मुस्लिम समुदाय के लोगों अब्बास तैयब की कब्र पर पहुचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। अब्बास तैयब की कब्र को क्षतिग्रस्त हालत में देखकर नाराजगी व्यक्त की गई। मुस्लिम समुदाय इसरार अहमद ने बताया कि आज अब्बास तैयब की पुण्यतिथि है वहीं अब्बास तैयब की पुण्यतिथि को लेकर ना तो शासन ना ही प्रशासन द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब्बास द्वारा स्वतंत्रता की लड़ाई में अपनी अहम योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि गांधीजी के साथ रहते हुए अब्बास तैयब जी ने खादी का प्रचार प्रसार किया और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की परंतु आज अब्बास तैयब को याद करने के लिए ना तो प्रशासन नाही नेताओं पर समय है सरकार की अनदेखी के कारण अब्बास तैयब जैसे महान स्वतंत्रा सैनानी के नामो निशान को खत्म किया जा रहा है।

News Desk