साथियों के साथ दौड़ रहा छात्र अचानक गिरा , मौत , कारण बताया हार्टअटैक

ख़बर शेयर करें :-

सितारगंज उधम सिंह नगर में सुबह साथियों के साथ सड़क पर दौड़ रहे 10 वीं के छात्र की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय अनुज जोशी दौड़ते समय अचानक जमीन पर गिर गया। वह अपने साथियों के साथ दौड़ रहा था। जिसको  साथियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता हेम भट्ट ने बताया कि अनुज और उसके दो साथी उनके आगे दौड़ रहे थे। अनुज अपने दो साथियों से पीछे हो गया था। अचानक चलते चलते वह गिर गया। उन्होंने अनुज की छाती में पंप भी दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। हरीश जोशी ने बताया की हर रोज की तरह उनका बेटा सुबह दौड़ने के लिए अपने साथियों के साथ गया था। उसके शरीर में चोट के निशान नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

Gunjan Mehra